Prayagraj: सोरांव से विंध्याचल जा रही टवेरा दुर्घटनाग्रस्त, 6 की मौत, अन्य गंभीर, पढ़ें पूरी खबर

ध्याचल जा रही टवेरा हंडिया में दुर्घटनाग्रस।
 
प्रयागराज, उत्तर प्रदेश। विंध्याचल दर्शन करने जा रही टवेरा हंडिया स्थित टोल प्लाजा के समीप अनियंत्रित होकर पोल से टकरा कर पलट गई। दुर्घटना इतनी भयानक थी कि उसमें सवार पांच लोगों की मौके पर मौत हो गई। जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है।

 सोराव के शिवगढ़ से श्रद्धालु टवेरा बुक कर विंध्याचल दर्शन करने जा रहे थे। तेज रफ्तार टवेरा हंडिया टोल प्लाजा के करीब बिजली के पोल से टकरा कर अनियंत्रित हुई और पलट गई।  
इस घटना में रेखा पत्नी संजय अग्रहरी, रेखा पत्नी रमेश, कृष्णा देवी पत्नी श्यामलाल, कविता पत्नी दिनेश तथा एक वर्ष की ओजस की मौके पर मौत हो गई।
जबकि उमेश, प्रिया और श्रषभ समेत पांच घायल हो गए है। एक अन्य ने अस्पताल में दम तोड दिया। इससे दुर्घटना में मरने वालों की संख्या छह हो गई। 

 घायलों को उपचार हेतु नजदीकी सीएचसी भेजा गया है। जबकि पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए एसआरएन भेजा गया। घटना की जानकारी मिलने पर शिवगढ़ गांव में मातम छा गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
डेंगू हुआ घातक, बचने के करें जतन।   

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने