Mauaima: घर में सफाई कर रही महिला को जहरीले जंतु ने काटा, हुई मौत.. पढ़ें पूरी खबर

प्रयागराज, उत्तर प्रदेश। घर में खाना बनाने की तैयारी के लिए पुताई कर रही महिला को जहरीला जंतु ने डस लिया। परिजन अस्पताल ले गए लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
मऊआइमा के चक अफजल उर्फ पूरे लीला निवासी मंजू देवी (38) पत्नी दशरथ लाल पाल सोमवार को घर में चूल्हा साफ कर रही थी। इस बीच उसे जहरीले जंतु ने काट लिया।

 जानकारी होने पर घरवाले मऊआइमा सीएचसी ले गए। वहां पर डॉक्टरों ने हालत गंभीर होने पर मंजू देवी को एसआरएम अस्पताल रेफर कर दिया लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। 

घटना की खबर सुनकर घर में कोहराम मच गया। मंजू देवी के तीन छोटे बच्चों समेत तमाम घरवालों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। बच्चों को बेसहारा देख गांव में भी मातम छा गया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने