Prayagraj: उद्योग व्यापार मंडल की नगर अध्यक्ष बनीं स्वाति, पढ़ें पूरी खबर।

प्रयागराज, उत्तर प्रदेश। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल प्रयागराज के महानगर अध्यक्ष नीरज जायसवाल नेे सिविल लाइंस स्थित एक रेस्टोरेंट में बैठक के दौरान संगठन की महिमा मोर्चा का गठन किया।

इसमे स्वाति निरखी को अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की महिला मोर्चा प्रयागराज की महानगर अध्यक्ष चुना किया गया। इस दौरान जिला प्रभारी विपिन गुप्ता ने स्वाति निरखी को पुष्प गुच्छ भेट कर बधाई दिया।

इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष नीरज जायसवाल ने स्वाति निरखी को बधाई दी। कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल के निर्देशानुसार व महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष अनीता जायसवाल की संस्तुति पर स्वाति निरखी को यह जिम्मेदारी दी गई है।

 कहा, अब स्वाति जी महिला व्यापारियों के साथ उनकी हर समस्याओं के समाधान के लिए खड़ी रहेंगी। 
कार्यक्रम में मुख्य रूप से आशुतोष सिंह, अनिल गुप्ता, जेएस बिरदी, संजय पुरुषार्थी, शबाना, तंतीर, आन्या सोनी, ट्विंकल मिश्रा, तान्या निरखी, रीता सक्सेना, स्वारिका भारद्वाज तथा संजय सक्सेना आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने