UP: गोशाला में मनाएं जन्मोत्सव, सीएम ने दिए ये निर्देश.. पढ़ें पूरी खबर

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गौ सेवा को लेकर भी हमेशा सुखिर्यों में रहते हैं। प्रदेश में पशुधन को लेकर उन्होंने कई सारी योजनाएं भी संचालित कर रखी हैं। भगवान श्रीकृष्ण भी गौ सेवक के रूप में जाने जाते हैं। 
ऐसे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस जन्माष्टमी के अवसर पर प्रदेशवासियों को गाय के प्रति सामाजिक जिम्मेदारी का बोध कराने के लिए प्रदेश की सभी गौशालाओं में कृष्णोत्सव का आयोजन करने का निर्णय लिया है।
 इस आयोजन में सरकार के मंत्री, विधायक, सांसद, जनप्रतिनिधियों के साथ स्थानीय लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे। 
कहा इससे लोगों में गौ सेवा की भावना बढेगी। इसके लिए विभिन्न स्थानों पर गौशालाओं को सजाया जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने