सुखविंदर सिंह सुक्खू होंगे हिमाचल के सीएम, 3 निर्दलीय भी, कौन हैं सुखविंदर सिंह, पढ़ें पूरी खबर

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष एवं नादौन विधानसभा क्षेत्र से चौथी बार विधायक चुने गए सुखविंदर सिंह सुक्खू प्रदेश के 15वें मुख्यमंत्री होंगे। विधानसभा परिसर शिमला में कांग्रेस विधायक दल की बैठक के बाद मुख्यमंत्री पद के लिए सुखविंदर सिंह सुक्खू के नाम की घोषणा की गई। हमीरपुर जिले की नादौन तहसील के सेरा गांव में 26 मार्च 1964 को जन्मे सुखविंदर सिंह सुक्खू के पिता रसील सिंह हिमाचल पथ परिवहन निगम शिमला में चालक थे। माता संसार देई गृहिणी हैं। सुखविंदर सिंह सुक्खू ने एलएलबी तक पढ़ाई की है। सुखविंदर सिंह सुक्खू ने एनएसयूआई से राजनीतिक जीवन की शुरुआत की। संजौली कॉलेज में पहले कक्षा के क्लास रिप्रेजेंटेटिव और स्टूडेंट सेंट्रल एसोसिएशन के महासचिव चुने गए। उसके बाद राजकीय महाविद्यालय संजौली में स्टूडेंट सेंट्रल एसोसिएशन के अध्यक्ष चुने गए। 1988 से 1995 तक एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष बने। 1995 में युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव बने थे। 8 जनवरी 2013 से 10 जनवरी 2019 तक प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष रहे। अप्रैल 2022 में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष एवं टिकट वितरण कमेटी के सदस्य बने और आखिरकार प्रदेश के 15वें मुख्यमंत्री बने। सुखविंदर सुखविंदर सिंह ने कहा कि तीन निर्दलीय विधायक के साथ ही विपक्षी दल के विधायक भी उनके संपर्क में हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने