Lucknow: डेढ़ दर्जन सीटों पर अपना दल लड़ेगी चुनाव, सात सीटों पर सहमति, सपा-अद के..

अपना दल कमेरावादी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय सिंह कुशवाहा, प्रदेश अध्यक्ष राजवन सिंह पटेल ने संयुक्त रूप से प्रेस प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि अपना दल कमेरावादी समाजवादी पार्टी गठबंधन के साथ मिलकर पूरे प्रदेश के 403 सीटों पर चुनाव लड़ रहा है।

पार्टी नेता पल्लवी पटेल के मुताबिक अपना दल कमेरावादी लगभग डेढ़ दर्जन सीटों पर अपना प्रत्याशी उतारेगी। इसी क्रम में प्रथम सूची के 7 सीटों को तय कर लिया गया है। जोे समाजवादी पार्टी गठबंधन में अपना दल कमेरावादी की प्रथम सूची में निम्नवत सीटें हैं। 

वाराणसी जनपद रोहनियाँ एवं पिण्डरा, जौनपुर की मड़ियाहूं, मिर्जापुर की मड़िहान, सोनभद्र की घोरावल, प्रतापगढ़ सदर, प्रयागराज से शहर पश्चिमी विधानसभा सीट शामिल है। इन सीटों पर प्रत्याशियों के नाम सहित अन्य सीटों की घोषणा अतिशीध्र कर दी जायेगी।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने